सुपौल, मार्च 26 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के रामविशनपुर के समीप एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला और उसका दो वर्षीय मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि बाइक चला रहा महिला का पति इस हादसे में बाल-बाल बच गया। बताया जाता है कि प्रतापगंज थाना क्षेत्र के गोविंदपुर वार्ड 11 निवासी सिमरन खातून (उम्र 20 वर्ष) अपने पति और मासूम बेटे मोहम्मद ऐजाद (उम्र 2 वर्ष) के साथ सिमराही बाजार में किसी डॉक्टर के पास से लौट रहे थे। वे अपनी बाइक से घर की ओर जा रहे थे, तभी रामविशनपुर के पास एनएच-27 पर सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को भीषण टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सिमरन खातून और उनका मासूम बेटा मोहम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.