सुपौल, मार्च 5 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मुरली पंचायत के वार्ड-3 में गुरुवार को बालू लदे ट्रैक्टर की ठोकर से 17 वर्षीय बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार मुरली गांव निवासी बैजनाथ शर्मा का पुत्र वरुण कुमार अपनी बहन को बाइक से वार्ड-6 स्थित घर छोड़ने गया था। बहन को छोड़कर लौटने के दौरान वार्ड-3 के समीप सामने से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वरुण बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भपटियाही पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. मयंक रंजन ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर...