सुपौल, मार्च 10 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। सारागढ़ रेलवे स्टेशन पर सोमवार को ट्रेन से गिरकर एक महिला घायल हो गई। घटना के संबंध बताया जा रहा है कि समस्तीपुर बलियारपुर तारावाला वार्ड 2 निवासी मो. नईम के 30 वर्षीय पत्नी जुलेखा शबाना सरायगढ़ रेलवे स्टेशन पर सुबह 10 बजे में सुपौल से राघोपुर की ओर जाने वाली ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल जुलेखा शबाना को सीएचसी भपटियाही में भर्ती कराया गया। डॉक्टर मोहसिन रजा ने घायल महिला का इलाज किया। महिला फिलहाल खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.