सुपौल, अप्रैल 21 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। किशनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह को एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन से कटकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना कोसी महासेतु और न्यू झाझा रेलवे स्टेशन के बीच की है। घटना 13211 जोगबनी-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन से हुई। लेकिन हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे तक रोक दिया, जिससे रेल परिचालन प्रभावित रहा। सरायगढ़ स्टेशन अधीक्षक रामबाबू ने बताया कि 13211 जोगबनी-दानापुर एक्सप्रेस से ट्रेन जैसे ही उक्त स्थान से गुजर रही थी, तभी युवक अचानक ट्रैक पर आ गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत, आधे घंटे रुकी मेमू घटना के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में जुट गए और विरोध जताते हुए ट्रेन को रोक दिया। इस दौरान...