सुपौल : ट्रूनेट मशीन के अभाव में टीबी जांच प्रभावित, 40 किमी दूर भेजे जा रहे सैंपल
सुपौल, जुलाई 23 -- वीरपुर, एक संवाददाता। बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में ट्रूनेट मशीन नहीं होने से टीबी (क्षय रोग) की जांच व्यवस्था प्रभावित हो गई है। इसके कारण बसंतपुर सीएचसी, क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) तथा अनुमंडलीय अस्पताल वीरपुर में आने वाले संदिग्ध टीबी मरीजों के बलगम के सैंपल जांच के लिए 30 से 40 किलोमीटर दूर स्थित छातापुर, प्रतापगंज और सिमराही भेजने पड़ रहे हैं। इससे जांच रिपोर्ट मिलने में देरी हो रही है और मरीजों का उपचार समय पर शुरू नहीं हो पा रहा है। स्वास्थ्यकर्मियों के अनुसार ट्रूनेट मशीन की अनुपलब्धता के कारण स्थानीय स्तर पर टीबी की त्वरित जांच संभव नहीं है। सभी सैंपल एकत्र कर कुरियर के माध्यम से दूसरे अस्पतालों में भेजे जाते हैं। इस पूरी प्रक्रिया में अतिरिक्त समय, श्रम और संसाधन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.