सुपौल, अप्रैल 21 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता। करजाईन थाना क्षेत्र के करजाईन उत्तर चौक के समीप मंगलवार की शाम करीब छह बजे दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बायसी वार्ड 9 निवासी स्व. श्याम साह के पुत्र भोला साह (45) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार भोला साह करजाईन बाजार में राजमिस्त्री का काम करते थे। मंगलवार शाम काम खत्म कर वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिमराही की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार तेल टैंकर ने पीछे से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को मारी टक्कर, पिता की मौत टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर चालक उन्हें कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसे में भोला साह का सिर पूरी तरह क्षतिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.