सुपौल : टीबी की समय पर पहचान से ही बनेगा सुपौल टीबी मुक्त: डीएम
भागलपुर, जुलाई 20 -- सुपौल से नवीन कुमार की रिपोर्ट सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता
टीबी मुक्त अभियान जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ स्वास्थ्य विभाग का विशेष अभियान तेज कर दिया गया है। टीबी की समय पर पहचान और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए जिले भर में व्यापक स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की खास बात यह है कि टीबी संक्रमित मिलने वाले मरीजों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों की भी जांच कराई जा रही है, ताकि संक्रमण की श्रृंखला को समय रहते तोड़ा जा सके।
निक्षय पोषण किट का वितरण सोमवार को सदर अस्पताल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम सावन कुमार एवं सीएस डॉ. बाबू साहब झा ने संयुक्त रूप से 182 यक्ष्मा (टीबी) मरीजों के बीच निक्षय पोषण किट का वितरण किया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में डीएम सावन कुमार ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.