सुपौल : झाड़ी में छिपाकर रखी 750 बोतल नेपाली शराब बरामद
सुपौल, अक्टूबर 1 -- किशनपुर, एक संवाददाता। थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात मौजहा पंचायत के सुजानपुर गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में नेपाली देसी शराब बरामद की। पुलिस ने झाड़ी में प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर रखी गई 750 बोतल नेपाली शराब जब्त की। बरामद शराब की कुल मात्रा 225 लीटर बताई गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि बुधवार की रात करीब 11 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि सुजानपुर गांव में शराब की बड़ी खेप पहुंची है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आस- पास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया।
शराब की बरामदगी इस दौरान गांव के समीप झाड़ी में छिपाकर रखी गई प्लास्टिक की बोरी पुलिस को दिखाई दी। संदेह के आधार पर बोरी की जांच की गई तो उसमें नेपाली शराब की बोतलें बरामद हुईं। इसके बाद पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.