सुपौल, जनवरी 6 -- बलुआ बाजार , एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बलुआ चौक पर सोममवर की देर रात अज्ञात चोरों ने एक आभूषण की दुकान का शटर तोड़कर दुकान के अंदर रखे लाखों की कीमती आभूषण की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उधर, घटना को लेकर पीड़ित दुकानदार राजेश ठाकुर ने बलुआ थाना में लिखित आवेदन देकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई है । पीड़ित दुकानदार ने थाने में दिए गए आवेदन में बताया है कि बीते सोमवार की शाम साढ़े आठ बजे अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था । मंगलवार की सुबह जब समय से वो अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो देखा कि दुकान के लगे बेंच एक जगह से दूसरे जगह पर रखा हुआ था। वहीं दुकान में लगे सभी ताला टूटा हुआ था। फिर उन्होंने घटना की जानकारी आस -पास के दुकानदारों को दी । उधर सूचना मिलते ही आस -पास के दुकानदारों की भीड़ घटना स्थल पर जमा हो गयी । उन्होंने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.