सुपौल, जनवरी 30 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। किशनपुर थाना क्षेत्र के थरबिट्टा बाजार में तीन ज्वेलरी दुकानों में हुई आभूषण चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। मामले में पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया सोना और चांदी भी बरामद कर लिया गया है। एसपी शरथ आरएस ने गुरुवार को अपने वेश्म में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 26-27 जनवरी की रात किशनपुर थाना के थरबिट्टा बाजार स्थित तीन स्वर्ण व्यवसायियों सुबोध स्वर्णकार, छोटू स्वर्णकार और राजेश स्वर्णकार की आभूषण दुकानों में ताला तोड़कर चोरी की गई थी। चोर इन दुकानों से सोने-चांदी के कीमती आभूषणों के साथ-साथ नकद भी लेकर फरार हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडोपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.