सुपौल : जून में मिलेगी नई स्टेशन बिल्डिंग की सौगात, सीएओ ने किया निरीक्षण
सुपौल, अप्रैल 23 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिलेवासियों को जल्द ही रेलवे स्टेशन की नई अत्याधुनिक बिल्डिंग की सुविधा मिलने वाली है। पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के गतिशक्ति परियोजना के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (सीएओ) नीरज कुमार बुधवार शाम सुपौल पहुंचे और निर्माणाधीन स्टेशन भवन और सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी लंबित कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सीएओ ने स्टेशन परिसर में बन रहे फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के शेष कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए निर्माण कार्य में किसी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया के दोनों ओर पार्किंग स्टैंड विकसित करने का न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.