सुपौल, अप्रैल 14 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। मिथिलांचल में बुधवार को जुड़ शीतल के साथ मैथिली नववर्ष की शुरुआत हर्षोल्लास के साथ हुई। आधुनिकता के दौर में भले ही कुछ परंपराएं कमजोर पड़ रही हों, लेकिन मिथिलांचल के लोग आज भी इस पर्व को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाते आ रहे हैं। प्रकृति के अनूठे संयोग के तहत मैथिली नववर्ष की शुरुआत तपती गर्मी के बीच होती है। ऐसे में जुड़-शीतल पर्व के अवसर पर बड़े-बुजुर्ग सुबह-सुबह छोटे सदस्यों के सिर पर जल डालकर उन्हें शीतलता और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं, ताकि पूरे वर्ष जीवन में शांति और ठंडक बनी रहे। हर एक साल की भांति इस साल भी प्रथम बैशाख को मैथिली नूतन वर्ष के अवसर पर मनाये जाने वाली पर्व जुड़-शीतल संपूर्ण मिथिलांचल सहित नेपाल के मिथिलांचल में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाता हैं। यह भी पढ़ें- सहरसा: सतुआइन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.