सुपौल, मार्च 20 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित रिमोट सेंसिंग एवं जीआईएस राष्ट्रीय कार्यशाला का चौथा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विशेषज्ञों ने उन्नत तकनीकों पर व्याख्यान देते हुए प्रतिभागियों को आधुनिक अनुप्रयोगों की जानकारी दी। आईआईटी बॉम्बे की डॉ इंदु जे ने माइक्रोवेव रिमोट सेंसिंग, जबकि एनआईटी जमशेदपुर के डॉ राव ने बाढ़ पूर्वानुमान में एआई के उपयोग पर प्रकाश डाला। एएमयू के डॉ सादिक व अन्य वक्ताओं ने जीआईएस के विविध उपयोग समझाए। प्राचार्य डॉ एएन मिश्रा ने सभी का आभार जताया। आयोजकों ने बताया कि शीघ्र ही कार्यशाला का समापन कर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.