सुपौल, फरवरी 11 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने वाली पहचान व्यवस्था ही अब हजारों स्कूली बच्चों के लिए बाधा बनती जा रही है। जिले में आधार कार्ड के अभाव और सत्यापन में त्रुटियों के कारण छात्रों का 'अपार आईडी' निर्माण प्रभावित हो रहा है। परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में विद्यार्थी छात्रवृत्ति, पोशाक, साइकिल एवं अन्य शैक्षणिक योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। जिले में कुल 4,73,430 छात्र नामांकित हैं। इनमें से अब तक 3,31,497 विद्यार्थियों का ही अपार आईडी कार्ड बन पाया है। वहीं 3,85,244 छात्रों का आधार सत्यापित (वेरिफाइड) हो चुका है। 93,305 विद्यार्थियों का आधार नाम, जन्मतिथि, पते अथवा अन्य विवरणों में त्रुटि के कारण सत्यापित नहीं हो सका है। यही वजह है कि जिन छात्रों का आधार उपलब्ध नहीं है या जिनका वेरिफिकेशन लंबित है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.