सुपौल, जून 10 -- सुपौल, एक संवाददाता। प्रवासी, उनके आश्रित समेत सभी लोगों को समय-समय पर जरूरी स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सक के परामर्श की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी। इसको लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ विभाग, बीएसएसीएस, बिहार ग्रामीण जागरूकता अभियान समिति की ओर से जिले में बुधवार से 74 समेकित स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत हुई। उक्त बातें जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड में शिविर का विधिवत शुरुआत करते हुए सिविल सर्जन डॉ बाबू साहब झा ने कही। उन्होंने कैंप में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी के लिए आशा को स्पष्ट निर्देश दिया। सीएस ने बताया कि इस कार्यक्रम में अन्य फ्रंटलाइन कार्यकर्ता का भी सहयोग मिल रहा है। यह भी पढ़ें- दिव्यांगजनों की जांच के लिए आज लगेगा विशेष शिविर जन प्रतिनिधियों को भी इसमें सक्रियता दिखाने की अपील की। शिविर में प्राथमिक स्व...