सुपौल, मई 14 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन सुपौल पूरी तरह सतर्क है।

सतर्कता एवं निगरानी जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी एवं समीक्षा कर गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता सामान्य बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। गुरूवार को प्रेस वार्ता का आयोजन कर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जिले की 51 गैस एजेंसियों के पास वर्तमान में लगभग 17,056 एलपीजी सिलेंडरों का भंडार उपलब्ध है तथा 6,924 अतिरिक्त सिलेंडर आज प्राप्त होने की संभावना है।

सिलेंडर की आपूर्ति बुधवार को 5,609 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की गई। जिले में प्रतिदिन औसतन 5,538 घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है। फिलहाल 22,197 उपभोक्ताओं की बुकिंग लंबित है, जिनकी आपूर्त...