सुपौल, मार्च 10 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। युवाओं को रोजगार का अवसर देने के उद्देश्य से 12 मार्च को एक दिवसीय मेगा जॉब कैंप का आयोजन जिले में किया जाएगा। यह आयोजन युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग बिहार के तत्वावधान में जिला नियोजनालय सुपौल परिसर स्थित संयुक्त श्रम भवन में होगा। शिविर सुबह 11:30 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। इस मेगा जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और विभिन्न पदों पर युवाओं का चयन करेंगी। कंपनियों द्वारा वेल्डर, फ्रेशर, मशीन ऑपरेटर, असेंबली लाइन ऑपरेटर, कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर, कलेक्शन ऑफिसर और सिक्योरिटी गार्ड जैसे पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं तथा स्नातक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के बीच तय की गई है, जिससे अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.