सुपौल, जुलाई 9 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। शत प्रतिशत टीबी उन्मूलन को लेकर जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने बुधवार को जिलेभर के विभागीय अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। इस क्रम में टीबी मुक्त भारत अभियान के सफल व प्रभावी क्रियान्वयन का डीएम ने निर्देश दिया।

टीबी स्क्रीनिंग का लक्ष्य डीएम ने जिले में शत प्रतिशत टीबी स्क्रीनिंग के लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त करने का निर्देश दिया है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को रोजाना निर्धारित लक्ष्य के अनुसार टीबी स्क्रीनिंग, एक्स-रे, टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (टीपीटी), डिफरेंशिएटेड टीबी केयर, निश्चय मित्र योजना तथा फूड बास्केट वितरण सहित सभी निर्धारित संकेतकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

प्रभारी एवं अभियान की निगरानी उन्होंने कहा कि प्रखंड स्...