सुपौल, मार्च 21 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिले में रसोई गैस की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने तथा कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। सभी प्रखंडों के आपूर्ति पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारी लगातार गैस एजेंसियों के उठाव और वितरण की निगरानी कर रहे हैं। शुक्रवार को जिले में गैस आपूर्ति एवं की गई कार्रवाई की जानकारी डीपीआरओ विकास कुमार कर्ण एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दी। डीपीआरओ ने बताया कि जिलेभर में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार जिले की कुल 51 गैस एजेंसियों में से 44 एजेंसियों पर वर्तमान में गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं, जबकि शेष 7 एजेंसियों पर भी शीघ्र आपूर्ति होने की संभावना है। फिलहाल जिले में करीब 10,780 गैस सिलेंडरों का भंडार मौजूद है। ...