सुपौल, मार्च 12 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिले के कई हिस्सों में बुधवार की रात एवं एवं कुछ हिस्सों में गुरुवार की सुबह इस साल की पहली बारिश हुई। हालांकि बारिश हल्की-मध्यम ही हुई, लेकिन बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को ठंड का हल्का एहसास हुआ। जिले के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी। किशनपुर प्रखंड में सबसे अधिक 12.02 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य प्रखंडों में हल्की फुल्की बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया। आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश का असर खेती-किसानी पर भी देखने को मिला है। खेतों में लगी गेहूं और मक्का की फसलों में नमी आने से हरियाली बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि यह बारिश फसलों के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.