सुपौल : जिले में अब तक 57% कम बारिश, अगले 48 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट
सुपौल, जुलाई 10 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में मानसून अब तक कमजोर बना हुआ है। जिला सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार 10 जुलाई तक जिले में सामान्य 106.9 मिमी के मुकाबले केवल 45.7 मिमी बारिश हुई है। यानी अब तक 57.25 प्रतिशत कम वर्षापात दर्ज किया गया है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए राहत की उम्मीद जताई है। शुक्रवार को जिले के अधिकांश प्रखंडों में बारिश नहीं हुई। केवल सरायगढ़-भपटियाही में 14.6 मिमी, पिपरा में 11 मिमी और प्रतापगंज में 1.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि अन्य प्रखंड सूखे रहे। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को धान की रोपाई में तेजी लाने, तैयार फसल का सुरक्षित भंडारण करने तथा मौसम साफ रहने पर ही रासायनिक छिड़काव करने की सलाह दी है। वहीं, वज्रपात के दौरान खेतों और पेड़ों के नीचे नहीं जाने तथा पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.