सुपौल, मार्च 10 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को जिले को 569 करोड़ की सौगात देंगे। अपनी यात्रा के दौरान सीएम सुपौल जिले के निर्मली में करीब दो घंटे 37 मिनट तक रहेंगे। इस दौरान 434.46 करोड़ की कुल 84 योजनाओं का वह शिलान्यास करेंगे, जबकि 134.89 करोड़ की 129 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस तरह कुल 213 योजनाओं का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इससे पूर्व सीएम का निर्मली अनुमंडल कार्यालय के सामने नवनिर्मित हेलीपैड पर सुबह 10.45 बजे आगमन होगा। 10.50 बजे हेलीपैड से वह निर्मली रिंग बांध (सिपाही चौक) के लिए प्रस्थान करेंगे। 11 बजे निर्मली रिंग बांध पर सीएम पहुंचेंगे और निर्मली रिंग बांध के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 11.05 बजे निर्मली रिंग बांध से निर्मली अनुमंडल कार्यालय के सामने ...