सुपौल, जनवरी 4 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इसके अनुसार सुपौल जिले में कुल 9474 मतदाता कोसी स्नातक निर्वाचन में भाग लेंगे। इनमें 7270 मतदाता पुरुष तो 2204 महिलाएं हैं। इस बाबत जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने बताया कि मरौना से कुल 379, निर्मली से कुल 306, सरायगढ़-भपटियाही में कुल 683, किशनपुर से 598, सुपौल अनुमंडल से 529, सुपौल से 1153, पिपरा से 1356, राघोपुर से 831, प्रतापगंज से 409, बसंतपुर से 860, छातापुर से 833 और त्रिवेणीगंज से कुल 1537 मतदाता शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.