सुपौल, जनवरी 4 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। जिले में प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) निर्वाचन के तहत 39 पैक्स में चुनाव होंगे। इसको लेकर बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के तहत निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रपत्र ई 1 में सूचना का प्रकाशन पांच जनवरी को होगा। जबकि 21 और 22 जनवरी की सुबह 11 से लेकर दोपहर तीन बजे तक नामांकन किया जा सकेगा। वहीं 24 और 27 जनवरी की सुबह 11 से लेकर दोपहर तीन बजे नामांकन प्रपत्रों की संवीक्षा की जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थियों द्वारा 29 जनवरी की सुबह 11 से लेकर दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लिये जा सकेंगे साथ ही इसी दिन चुनावी मैदान में खड़े अभ्यर्थियों के बीच चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। जबकि छह फरवरी की सुबह सात से लेकर 4.30 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतदान के तुरंत बाद छह फरवरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.