सुपौल, मई 26 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में डीएम सावन कुमार ने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय अन्तर्गत दिव्यांगजनों के लिए बैटरीचालित ट्राईसाइकिल योजना के लिए प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने 104 दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल प्रदान किए जाने की स्वीकृति दी। दरअसल, योजना के अन्तर्गत बिहार राज्य के 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके वैसे दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल दिया जाता है जिनकी लोको मोटर यानी चलंत दिव्यांगता 40 प्रतिशत या इससे अधिक होती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए ऐसे दिव्यांगजनों की अधिकतम आय सीमा 2 लाख रुपये प्रति वर्ष है। इस दौरान डीएम ने बैठक में सरकार की इस महात्वाकांक्षी योजना से अधिक से अधिक पात्र दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने के लिए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार का...