सुपौल, मार्च 12 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक एवं उत्कृष्ट बनाने के दिशा में सरकार के द्वारा कई पहल की जा रही है। इसी के तहत शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक व तकनीक आधारित बनाने के लिए सरकार द्वारा प्रत्येक प्रखंड में एक-एक विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए जिले के सभी 11 प्रखंडों में विद्यालयों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। चयनित स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से आधुनिक संसाधनों से लैस किया जाएगा। शिक्षा विभाग के अनुसार इन मॉडल स्कूलों में छात्रों को पारंपरिक पढ़ाई के साथ आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा दी जाएगी। विद्यालयों में कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास, समृद्ध लाइब्रेरी और खेल मैदान की सुविधा विकसित की जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को भी बेहतर शैक्षणिक वात...