सुपौल, जुलाई 19 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी शिक्षा योजना के तहत मुख्यमंत्री ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 551 सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालयों का एक साथ उद्घाटन किया। इसी क्रम में सुपौल जिले के सभी प्रखंडों में एक-एक सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय का शुभारंभ किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बाईपास थाना के बैजानी मे सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल शुभारंभ डीएम की उपस्थिति में आयोजितविद्यालय उद्घाटन कार्यक्रम इस अवसर पर जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे तथा मुख्यमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। जिला मुख्यालय स्थित सुपौ...