सुपौल : जिले की 81 समेत सूबे की 1337 पंचायतों में 73.53 करोड़ से बनेगा विवाह मंडप
सुपौल, जून 11 -- सुपौल, रवि कुमार। सुपौल की 81 समेत पूरे बिहार की 1337 ग्राम पंचायतों में बेटियों की शादी के लिए विवाह मंडप का निर्माण किया जाएगा।
विवाह मंडप निर्माण की स्वीकृति पंचायतों में विवाह मंडप का निर्माण मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना से किया जाएगा। इसके लिए पंचायती राज विभाग की ओर से बीते आठ जून को कुल 73 करोड़ 53 लाख 50 हजार रुपये की राशि की प्रशासनिक स्वीकृत दी गई है। इस क्रम में कोसी प्रमंडल की कुल 162, पूर्णिया प्रमंडल की 121, भागलपुर प्रमंडल की 33 और मुंगेर प्रमंडल की 140 ग्राम पंचायतों में विवाह मंडप का निर्माण होगा।
गोपालगंज में सबसे ज्यादा विवाह मंडप जबकि पूरे प्रदेश में अकेले सबसे ज्यादा गोपालगंज की 119 पंचायतों में विवाह मंडप बनाया जाएगा। गौरतलब है कि प्रदेश की कुल 8053 ग्राम पंचायतों में से विभिन्न जिलों ने कुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.