सुपौल, मार्च 17 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में लखपति दीदी योजना ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक नई उम्मीद बनकर उभरी है। इस योजना का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की वार्षिक आय को एक लाख रुपये या उससे अधिक तक पहुंचाना है। जिले में 1 लाख 38 हजार 389 महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए अब तक 1 लाख 47 हजार से अधिक संभावित महिलाओं का चयन किया जा चुका है। इन महिलाओं को कृषि, पशुपालन, सूक्ष्म उद्यम और अन्य आय सृजन गतिविधियों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। चयनित महिलाओं की आय की नियमित निगरानी की जा रही है। इसके लिए लोकओएस मोबाइल ऐप और आजीविका रजिस्टर ऐप के माध्यम से उनकी आय की चार तिमाहियों में ट्रैकिंग की जाती है। प्रखं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.