सुपौल, मार्च 12 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिला विधिज्ञ संघ में लंबे समय से लंबित चुनाव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वर्तमान तदर्थ कमेटी के कार्यकाल को लेकर अधिवक्ताओं में असंतोष बढ़ गया है। कमेटी का कार्यकाल छह महीने के लिए निर्धारित था, लेकिन करीब एक वर्ष दस महीने बीत जाने के बाद भी चुनाव नहीं कराए जाने से संघ की गतिविधियां लगभग ठप हो गई हैं। इस स्थिति से नाराज अधिवक्ताओं के एक बड़े वर्ग ने तदर्थ कमेटी को असंवैधानिक बताते हुए इसके खिलाफ आवाज उठाई है। कुल 177 अधिवक्ताओं ने संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन जारी कर संघ में शीघ्र चुनाव कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने समांतर जिला स्तरीय विधिज्ञ संघ के गठन का भी प्रस्ताव रखा है। अधिवक्ताओं द्वारा जारी आवेदन में कहा गया है कि वर्तमान तदर्थ कमेटी के कार्यकाल की अवधि काफी पहले समाप्त हो चुकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.