सुपौल, अप्रैल 1 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता । मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के सम्मान में मंगलवार को रतनपुर स्थित द पार्क ऑफ नॉलेज में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं कृति कुमारी, आरुषि कुमारी, माही मौषम, अनु कुमार, प्रेमजीत कुमार, कुमोद कुमार सहित कुल 78 को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व आईआरएस अधिकारी सह राजद नेता बैद्यनाथ मेहता उपस्थित रहे। मौके पर उन्होंने कहा कि जब बच्चों का हौसला बुलंद होता है, तो वे हर मुकाम को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में संघर्ष जितना अधिक होगा, सफलता उतनी ही आसान और मजबूत होगी। सपनों को हमेशा ऊंचा रखना चाहिए, क्योंकि एक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.