सुपौल, जुलाई 16 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। डीएम सावन कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में धान आच्छादन, उर्वरक उपलब्धता, फॉर्मर रजिस्ट्री, कृषि इनपुट, खरीफ बीज वितरण, कृषि यांत्रीकरण, मिट्टी जांच, उद्यानिक फसल, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं समग्र गव्य विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की ओर से निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने सभी योजनाओं में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने पर जोर दिया। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, सिंचाई प्रमंडल ...