सुपौल, जनवरी 30 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। जिलास्तरीय क्विज प्रतियोगिता में सुदूर ग्रामीण क्षेत्र स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय परसाही हाट की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले में विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा परियोजना कार्यालय, सुपौल में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा 11वीं की छात्रा स्नेहा कौशिक एवं प्राची कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में जिले के कई सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी थे। प्रभारी जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला संयोजक निखिलेश सिंह के द्वारा दोनों छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं शील्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सफलता प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.