सुपौल, जनवरी 30 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज शहर के मध्य से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई इन दिनों लगातार लगने वाले जाम के कारण आम लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है। सुबह से लेकर देर शाम तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलती हैं, जिससे न सिर्फ यात्री बल्कि व्यवसायी और छात्र भी परेशान हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार एनएच 327 ई पर सुबह 9 बजे से 11 बजे, दोपहर 1 बजे से 3 बजे तथा शाम 5 बजे से 7 बजे शाम तक जाम की स्थिति काफी गंभीर रहती है। सप्ताह में एक आध दिन छोड़कर अक्सर दिनभर में करीब 2 से 3 घंटे तक जाम होना सामान्य बात है। खासकर बाजार क्षेत्र, चौक-चौराहों और संकरी सड़कों के पास स्थिति और भी बदतर हो जाती है। जाम की वजह से व्यवसाय पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहकों की आवाजाही कम हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.