सुपौल, अप्रैल 29 -- त्रिवेणीगंज, निज संवाददाता। जिले में सीओ, आरओ, राजस्व कर्मियों और पंचायत सचिवों की जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल का सीधा असर छात्रों और आम लोगों पर पड़ रहा है। जरूरी प्रमाण पत्र नहीं बनने से विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। राज्य सरकार द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विकास मित्रों को जिम्मेदारी सौंपी गई, लेकिन यह व्यवस्था पूरी तरह विफल साबित हो रही है। जिले के विभिन्न प्रखंडों में जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र नहीं बन पाने से छात्र-छात्राएं नामांकन, प्रतियोगी परीक्षाओं और बहाली प्रक्रिया में भाग लेने से वंचित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- सुपौल : पंचायत सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से जनजीवन प्रभावितछात्रों की समस्याएं त्रिवेणीगंज ब्लॉक परिसर में छात्रा राधिका कुमारी ने बताया कि ओबीसी प्रमाण पत्र के अभाव में उनका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.