सुपौल : जहरीला फल खाने से 17 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती
सुपौल, जून 19 -- वीरपुर, एक संवाददाता। बसंतपुर प्रखंड की हृदयनगर पंचायत अंतर्गत वार्ड पांच में गुरुवार शाम करीब सात बजे खेल-खेल में बघनडी (जेट्रोफा) का फल खाने से 17 बच्चे बीमार पड़ गए। बच्चों को उल्टी, पेट दर्द, चक्कर और नशे जैसी शिकायतें होने लगीं। कुछ बच्चों की हालत बिगड़ने पर परिजन घबरा गए और गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने सभी बच्चों को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल वीरपुर पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ एस रहमान ने तत्काल उपचार शुरू किया।
घटना की जानकारी
अस्पताल में एक साथ बड़ी संख्या में बच्चों के पहुंचने से कुछ समय के लिए अस्पताल परिसर में भी हड़कंप की स्थिति बन गई। पीड़ित बच्चों में से एक की मां नीता देवी ने बताया कि बच्चे खेलते समय बघनडी (जेट्रोफा) के फल का बीज निकालकर खा लिए थे। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.