सुपौल : जलावन लाने गई किशोरी को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत
सुपौल, जून 29 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के बैरिया मंच वार्ड 12 में सोमवार को सांप के डंसने से 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान वार्ड 12 निवासी राजेश सादा की पुत्री सरिता कुमारी (13 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया, जबकि टोले में भी शोक का माहौल है। परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे सरिता घर में खाना बनाने के लिए जलावन लाने निकली थी। इसी दौरान झाड़ियों के बीच छिपे एक विषैले सांप ने उसके दाहिने हाथ की उंगली में डस लिया। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने तत्काल इलाज शुरू किया, लेकिन करीब आधे घंटे की कोशिश के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। यह भी पढ़ें- झोलाछाप- तांत्रिक ने ले ली सांप के काट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.