सुपौल : जलजमाव वाले चौर क्षेत्रों में मत्स्य पालन की तलाशेंगे संभावनाएं
सुपौल, सितम्बर 25 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को डीडीसी इंद्रवीर कुमार ने जलजमाव वाले चौर क्षेत्रों का भ्रमण किया। इसके बाद प्रखंड कार्यालय में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, किसानों और संबंधित हितधारकों के साथ बैठक कर मत्स्य पालन की संभावनाओं पर चर्चा की। डीडीसी ने कहा कि जिले में व्यापक जल क्षेत्र होने के कारण मत्स्य पालन की अपार संभावनाएं हैं। किसानों को मत्स्य संपदा के विकास से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि आधुनिक तरीके से मछली पालन को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकते हैं। इससे किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। बैठक में किसानों ने बताया कि कई लोगों के खेत सालभर जलजमाव की स्थिति में रहते हैं। ऐसे खेतों से वर्तमान में कोई आय नहीं हो पाती है। किसानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.