सुपौल, जनवरी 7 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। जिले में कड़ाके के ठंड को देखते हुए सदर एसडीएम इंद्रवीर कुमार ने मंगलवार रात पिपरा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। साथ ही ठंड से बचाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी एवं किए जा रहे प्रशासनिक कार्यों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने रात के समय अंचलाधिकारी एवं नगर पंचायत द्वारा अलाव जलाने की व्यवस्था की समीक्षा की। इस क्रम में अंचल के करीब एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर अलाव जलाए जाने की पुष्टि हुई। उन्होंने नगर परिषद एवं अंचल द्वारा जलाए जा रहे अलाव का भी निरीक्षण किया। साथ ही आम लोगों से अलाव के बारे में पूछताछ की। उन्होंने अंचलाधिकारी एवं नगर पंचायत के पदाधिकारी एवं कर्मियों को जरूरत के मुताबिक और भी अलाव की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। इस क्रम में एसडीएम ने बस स्टैंड, सिंघेश्वर रोड, हनुमान मंदिर आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.