सुपौल, मार्च 26 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। रामनवमी के पावन अवसर पर राघोपुर थाना क्षेत्र के रामविशनपुर पंचायत स्थित हुसैनाबाद श्री राम दरबार मंदिर से गुरुवार को एक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। यह आयोजन क्षेत्र में आस्था, एकता और धार्मिक उत्साह का प्रतीक बनकर उभरा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जहां गुरुवार की सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। कलश शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में अपने सिर पर कलश रखकर श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। महिलाएं चिलोनी धार पहुंचकर कलश में जल भरकर पुनः शोभायात्रा में शामिल हुईं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। वही शोभायात्रा श्री राम दरबार मंदिर से प्रारंभ होकर पंचायत के वार्ड 11 से होते हुए वार्ड 12 का भ्रमण करती हुई पुनः मंदिर परिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.