सुपौल : जमुई की घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
सुपौल, सितम्बर 23 -- किशनपुर, एक संवाददाता। जमुई जिले में नाबालिग किशोरी के साथ कथित छेड़छाड़ व दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में मंगलवार को किशनपुर गोलंबर पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से इस्तीफे की मांग भी की। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सगीर आलम ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमुई घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की। यह भी पढ़ें- जमुई में छात्रा से छेड़खानी के खिलाफ कांग्रेसी उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.