सुपौल, दिसम्बर 7 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक महिला को धारदार हथियार से लहू-लुहान कर दिया गया। घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे सुपौल सदर प्रखंड की बरुआरी पश्चिम वार्ड एक की है। हिंसक झड़प में महिला छाया सिंह (35) पति स्व रमण कुमार सिंह पर उनके जेठ-जेठानी व भतीजे ने हमला किया है। वहीं आनन-फानन में परिजनों ने महिला को तत्काल सदर अस्पताल सुपौल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार जमीन विवाद की पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विपक्षी पक्ष ने धारदार हथियार से छाया सिंह के सिर और चेहरे पर कई गंभीर वार कर दिये। हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। घटना को लेकर घायल महिला के भाई ध्रुव कुमार सिंह ने बताया कि हमले में मुख्य रूप से महिला के भैंसुर नयन कुमार...