सुपौल, अप्रैल 3 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की सरायगढ़ पंचायत के चिकनी गांव के वार्ड 9 में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चिकनी गांव के बीवी कुलसुम (60) को अपने पड़ोसी के साथ जमीनी विवाद को लेकर विवाद और गाली-गलौज हुई। इसके बाद उसके पड़ोसी द्वारा बीवी कुलसुम को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट की घटना में घायल बीवी कुलसुम को परिजनों ने सीएचसी भपटियाही में भर्ती कराया। डॉक्टर विभूति कुमार विमल ने घायल महिला का इलाज किया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। घटना को लेकर भपटियाही थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.