सुपौल, मार्च 18 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता। राघोपुर प्रखंड के करजाईन बाजार में बुधवार सुबह आर्थिक अपराध इकाई की गई छापेमारी की जानकारी देते हुए विभाग के डीएसपी सुरेश प्रसाद राम ने बताया कि नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में कार्यरत कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार रजक के खिलाफ कांड संख्या 2/26 दर्ज होने के बाद विभागीय अधिकारी तथा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में इनके सात ठिकानों पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि करजाईन आवासीय परिसर की गई छापेमारी की विधवत वीडियोग्राफी कर जब्ती सूची बनाकर एक प्रति उनके रिश्तेदार को दे दी गई है। अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के द्वारा यहां जमीन के कुछ दस्तावेज और सामान खरीदारी के कागजात मिले हैं। इसके अलावा नगदी या जेवरात आदि नहीं मिले हैं। मालूम हो कि नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.