सुपौल, अप्रैल 3 -- किशनपुर, एक संवाददाता। थाना परिसर में शुक्रवार को प्रशासन की निगरानी में जब्त शराब एवं मादक पदार्थों का विनष्टीकरण किया गया। जिला समाहर्त्ता के निर्देश पर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी बीडीओ पिंकी कुमारी के मौजूदगी में 13 कांड में जब्त शराब को नष्ट किया गया। जहां कुल 7150.275 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया। जिसमें 824.7 लीटर देशी शराब एवं 6325.575 लीटर विदेशी शराब शामिल है। इस मौके पर अवर निरीक्षक मद्यनिषेध प्रिती कुमारी, थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार तथा मालखाना प्रभारी पुअनि आगुरू बाबू चनका सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई राज्य में लागू शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार ज...