सुपौल, जून 23 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न 12 कांडों में जब्त शराब को सोमवार की शाम गड्ढा खोदकर विनष्ट किया गया। इसमें करीब 147.7 लीटर देसी चुलाई शराब को प्रशासन की मौजूदगी में नष्ट किया गया। शराब विनष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया मजिस्ट्रेट की निगरानी में की गई। इस दौरान सीओ प्रियंका सिंह मजिस्ट्रेट के रूप में थानाध्यक्ष राकेश कुमार के साथ उपस्थित थे। अधिकारियों ने विधिवत तरीके से गड्ढा खुदवाकर सभी शराब की बोतलों और कंटेनरों को तोड़कर उसमें नष्ट कराया। मजिस्ट्रेट अंचलाधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में बीते दिनों अलग-अलग कांडों के कुल 12 कंडो में अवैध देशी चुलाई शराब जब्त की गई थी। जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में इन सभी जब्त शराबों को विधिवत रूप से विनष्ट किया गया है। उन्होंने कह...