सुपौल, जून 13 -- वीरपुर,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की बसंतपुर पंचायत के रघुनाथपुर गांव में शनिवार को कृषि विभाग द्वारा जन कल्याण चौपाल एवं खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के लाभों की जानकारी देते हुए रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : पंचायतों में कृषि जन कल्याण चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजनकिसानों की अपील चौपाल को संबोधित करते हुए उर्वरक निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने किसानों से रासायनिक खादों का सीमित उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने और उत्पादन को टिकाऊ बनाने के लिए वर्मी कम्पोस्ट, जैविक खाद, जीवामृत, बीजामृत, वर्मी वॉश, गौमूत्र आधारित जैविक कीटनाशक, ग्रीन मैन्यूरिंग एवं ...