सुपौल, अप्रैल 4 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। सदर प्रखंड के लौकहा ग्राम पंचायत कार्यपालक सहायक निशा प्रियंका को रिश्वतखोरी के मामले में जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने नियोजन मुक्त कर दिया है। निशा पर लोगों से जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र निर्गत करने के बदले अनुचित रूप से धन राशि (रिश्वत) लिये जाने का आरोप सिद्ध हुआ है। इसके बाद डीएम ने यह कार्रवाई की है। दरअसल, बीते दिनों जिला पदाधिकारी को कार्यपालक सहायक निशा प्रियंका द्वारा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किये जाने के बदले लोगों से अवैध रूप से राशि लिये जाने की साक्ष्य समेत शिकायत मिली थी। इसके बाद डीएम ने इस मामले की जांच सदर बीडीओ से कराई थी। बीडीओ ने अपनी जांच रिपोर्ट में निशा पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर यूपीआई के माध्यम से रिश्वत की राशि लिये जाने के आरोप को सही ठहराया था। इसके बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.