सुपौल, जून 14 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के राघोपुर स्थित एक निजी आवास पर शनिवार शाम जनसुराज के अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष तपेश्वर कुमार भारती ने प्रेस वार्ता की। मौके पर उन्होंने बताया कि बिहार में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (स्नातक) 2026 के रद्द होने, प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच और शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) की अधिसूचना में देरी को लेकर युवाओं में भारी नाराजगी है। इसी बीच, जनसुराज ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए मतदाताओं से समर्थन की अपील की है। वहीं जनसुराज का कहना है कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा विवाद और शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज जैसे मामलों ने शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। यह...