सुपौल, मई 4 -- सुपौल। जनसुराज प्रदेश नेतृत्व की ओर से मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित एक बैंक्वेट हॉल में सुपौल जिला संगठन के सदस्यों की घोषणा की जाएगी। इस बाबत जनसुराज नेता सह सुपौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए जन सुराज पार्टी का व्यापक पुनर्गठन एवं नव-निर्माण किया जाएगा। इसके तहत सुपौल जिले के पदाधिकारियों की विधिवत घोषणा जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती एवं वरीय नेता करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...